Homeराष्ट्रीयबांग्लादेश में तफ़सीरुल कुरान महफ़िल में भगदड़, तीस घायल

बांग्लादेश में तफ़सीरुल कुरान महफ़िल में भगदड़, तीस घायल

ढाका : बांग्लादेश में तीन दिवसीय तफ़सीरुल कुरान महफ़िल के आखिरी दिन शुक्रवार रात मची भगदड़ में कम से कम 30 लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा जशोर जिला के शरशा उपजिला के पुलेरहाट में एड-दीन सकीना मेडिकल कॉलेज अस्पताल और उसके आसपास हुआ।

द डेली स्टार के अनुसार, शुक्रवार रात मशहूर वक्ता मिज़ानुर रहमान अज़हरी का भाषण होना था। उन्हें सुनने के लिए अप्रत्याशित रूप से बहुत अधिक लोग पहुंच गए। इस वजह से भगदड़ मची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों में से नौ को जशोर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन्हें भगदड़ के दौरान कुछ ज्यादा चोट आई है, उनमें 32 वर्षीय मैनुल इस्लाम, 18 वर्षीय उस्मान गनी, 21 वर्षीय जियान, मार्जान, 18 वर्षीय इब्राहिम, 40 वर्षीय मसूद, 26 वर्षीय सईदुल और 28 वर्षीय लबली शामिल हैं।

भगदड़ में घायल मैनुल इस्लाम ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लेकिन मुख्य द्वार बंद था। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने का इंतजार करते समय उन्हें किसी ने पीछे से धक्का दिया गया। उनके गिरते ही अराजकता फैल गई। लोग आगे वालों को रौंदते हुए बढ़ने लगे। जशोर जनरल हॉस्पिटल इमरजेंसी की डॉक्टर डॉ. जुबैदा इस्लाम ने कहा कि घायलों में शामिल अफीफा की हालत सबसे गंभीर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments