Homeअन्तर्राष्ट्रीयतृणमूल में शामिल हुए भाजपा सांसद

तृणमूल में शामिल हुए भाजपा सांसद

झाड़ग्राम । झाड़ग्राम में रविवार को तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी की सभा के दौरान झाड़ग्राम से विदायी भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। अभिषेक बनर्जी ने कुनार हेम्ब्रम के हाथ में तृणमूल का झंडा थामाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार, इस बार भाजपा ने झारग्राम से कुनार हेम्ब्रम को लोकसभा का टिकट नहीं दिया। उनके बदले डॉक्टर प्रणत टुडू को उम्मीदवार बनाया गया है। सांसद कुनार ने टिकट न मिलने पर पहले ही भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी थी। अंततः रविवार को उन्होंने तृणमूल का दामन थाम लिया। इस मौके पर अभिषेक ने कहा कि पिछले पांच साल से भाजपा सांसद रहे कुनार हेम्ब्रम खुद कहते हैं कि भाजपा ने अनुसूचित जनजाति को नजरअंदाज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments