Homeबिहारहर घर तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सांसद राधा मोहन सिंह

हर घर तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सांसद राधा मोहन सिंह

मोतिहारी। पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा सांसद राधा मोहन सिंह बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘हर घर तिरंगा 2026–तिरंगा बाइक रैली’ में शामिल हुए।

इस अवसर पर राधा मोहन सिंह ने कहा कि तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के उत्साह से भरी इस भव्य रैली का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश के सांसदों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों के साथ रैली में शामिल होकर गौरव की अनुभूति हुई।

जन-जन की भावना बना हर घर तिरंगा अभियान

राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जन-जन की भावना बन चुका है। यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही देश की प्रगति, एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments