Homeअन्तर्राष्ट्रीयअमृतसर में शराब कारोबारी के आवास पर ग्रेनेड हमला, आतंकी संगठन बब्बर खालसा...

अमृतसर में शराब कारोबारी के आवास पर ग्रेनेड हमला, आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर जिले के गांव जैंतीपुर में रात को शराब कारोबारी अमनदीप जैंतीपुरिया के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ है। इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पंजाब पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है। आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया गया है कि शराब कारोबारी अमनदीप डेरा बाबा नानक से सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा का करीबी है। जैंतीपुर गांव मजीठा हलके में है। ग्रामीणों का कहना है कि मोटरसाइकिल से आए तीन युवकों ने अमनदीप के घर पर ग्रेनेड नुमा कोई वस्तु फेंकी। इससे वहां जोरदार धमाका हुआ। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

पूर्व विधायक और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने पूरी घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। मजीठिया ने कहा कि इससे पहले मजीठा पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया गया और अब जैंतीपुर में बम फेंका गया है। पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर ऐसा हो चुका है कि लोग पुलिस के पास आने की जगह फिरौती दे रहे हैं। इन घटनाओं के बाद भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस घटना के कुछ समय बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल किया। इसमें लिखा गया कि आज मैं जैंतीपुर में शराब ठेकेदार पप्पू जैंतीपुर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता हूं।

इसके पीछे कारण यह है कि कुछ समय पहले हमने उन्हें फोन कर कहा था कि इस बार पंजाब में शराबबंदी करनी है और इसकी शुरुआत माझा से करनी है, हमारी बात को उन्होंने हल्के में लिया और बात को नजरअंदाज कर दिया। अब हम इसे अपने तरीके से समझाएंगे। इन ठेकेदारों द्वारा गुरु घर और स्कूलों के पास कई ठेके खोले गए, लेकिन अब इसकी काफी निंदा हो रही है। दूसरे लोग उनके अधीन काम कर रहे हैं, इस बारे में सोचें। हमने उन्हें पहले मौखिक रूप से बताया था लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद हमने उनके ठेके में आग भी लगा दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments