Homeझारखंडसड़क हादसे में तीन की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह। जिले के मधुबन थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड स्थित चैनपुर में सड़क हादसे में बुधवार देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप घायल हो गया। मृतकों की पहचान लक्ष्मणतुंडा गांव निवासी देवचंद्र साहू (53), केंदुआडीह निवासी थानू कुमार (16) और निमियाघाट थाना इलाके के रंगामति गांव निवासी घनश्याम साहू के रूप में हुई ।

सड़क हादसा देर रात करीब एक बजे के आसपास हुआ, जब दोनों वाहन पीरटांड़ से डुमरी की तरफ जा रहे थे। इस बीच चैनपुर के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई। हादसे में वाहन में बैठे तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की जानकारी मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments