Homeअन्तर्राष्ट्रीयमुंबई एयरपोर्ट में 2.54 करोड़ का सोना व हीरे जब्त

मुंबई एयरपोर्ट में 2.54 करोड़ का सोना व हीरे जब्त

मुंबई : सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग मामलों में 2.465 किलोग्राम वजन का सोना और 248.65 कैरेट वजन का हीरा जब्त किया है। जब्त की गई वस्तुओं का कुल अनुमानित मूल्य 2.54 करोड़ रुपये है। इन मामलों में कस्टम की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों की छानबीन जारी है।

कस्टम सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कस्टम टीम ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। इसी जानकारी के आधार पर कस्टम टीम ने बैंकॉक से आने वाले दो यात्रियों को रोका। गहन तलाशी में पता चला कि दोनों यात्रियों के शरीर के अंदर 24 कैरेट सोना छिपा हुआ था, जिसका वजन कुल 2.465 किलोग्राम था। इसे जब्त कर लिया गया। जब्त सोने की कीमत 1.80 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसी तरह कस्टम टीम ने एक यात्री को रोका जो मुंबई से दुबई जा रहा था। जांच करने पर यात्री के शरीर के गुदा में छिपाए गए 5.20 लाख रुपये मूल्य के 21.70 कैरेट के कटे और पॉलिश किए हीरे मिले। साथ ही उसके पास 69.69 लाख रुपये मूल्य के 226.95 कैरेट वजन के कटे और पॉलिश किए गए प्राकृतिक ढीले हीरे भी मिले। हीरों की कुल कीमत 74.90 लाख रुपये आंकी गई। इसे कस्टम ने जब्त कर लिया और उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों मामलों की छानबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments