Homeझारखंडरांचीप्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की गाथा है : बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की गाथा है : बाबूलाल मरांडी

रांची : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनी। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रांची महानगर के बरियातू मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात सुनी।

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक राजनीतिक संबोधन नहीं, बल्कि यह एक भारत-श्रेष्ठ भारत की गाथा है। विविध क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण यह संविधान आमजन को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज के संबोधन में भारत की सांस्कृतिक विरासत और विकास की चर्चा हुई है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गाड़ी अपनी विरासत को सहेजते और संवारते हुए आगे बढ़ रही है।

मरांडी ने कहा कि संविधान सभा में दिए गए देश के महापुरुषों के संबोधन ने आमजन को संविधान की मूल भावनाओं से परिचित कराया। विरासत पर गर्व करने के अवसर दिए। स्टार्टअप की चर्चा ने युवाओं को नए-नए क्षेत्र से अवगत कराया।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हरमू मंडल में कार्यक्रम को सुना। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पार्टी के प्रदेश, जिला मंडल के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम सुनने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा और मनोज कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments