Homeअन्तर्राष्ट्रीयआम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्ली। दिल्ली को उसके हक का पानी दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। साथ ही दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से भी अपील की है कि वो हमारे साथ वजीराबाद बैराज का संयुक्त दौरा करें ताकि सच्चाई जान सकें कि हरियाणा सरकार दिल्ली को कितना पानी दे रही है। इससे पहले मंत्रियों ने जंगपुरा के भोगल में चल रहे जलमंत्री आतिशी के अनिश्चितकालीन पानी सत्याग्रह स्थल पर बैठक की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने और एलजी के साथ वजीराबाद का संयुक्त दौरा करने का निर्णय लिया। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर हरियाणा की वजह से दिल्ली में पैदा जल संकट मामले में दखल करने का निवेदन किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments