Homeराष्ट्रीयएसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी. आप भी अपने घर...

एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी. आप भी अपने घर की एसी पर दें ध्यान…

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट में एयर कंडीशनर (एसी) में हुए ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। घटना सेक्टर-75 स्थित आईबी काउंटी सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर हुई, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, आग फ्लैट में लगे एसी में विस्फोट होने के बाद लगी और देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई। आग और धुएं के कारण सोसाइटी में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एहतियातन आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी बाहर निकाला गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक दिया। फ्लैट में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को लगाया गया था। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन फ्लैट में भारी नुकसान होने की आशंका है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गर्मी के मौसम में एसी पर बढ़ते लोड के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक एसी ब्लास्ट से आग लगने की 90 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों से समय-समय पर एसी की सर्विसिंग कराने और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments