एडीजी ने वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की तैयारियों को परखा, दिये कई निर्देश

रांची। एडीजी मनोज कौशिक ने शनिवार को रांची के कांके के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और सिटी एसपी पारस राणा मौजूद थे।

एडीजी ने मतगणना के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वज्रगृह की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतियुक्ति के आवश्यक निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि चुनाव को लेकर राजधानी रांची में चार हजार जवानों की तैनाती की गयी है। इसमें एक हजार पदाधिकारी और तीन हजार जवान की तैनाती की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *