Homeराष्ट्रीयपुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में मंच 24 से करेगा आंदोलन

पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में मंच 24 से करेगा आंदोलन

रामगढ़। शहर के नईसराय चौक पर हुए विवाद को लेकर हिंदू एकता मंच ने शनिवार को वैष्णो देवी मंदिर में बैठक की।
बैठक में मंच के सदस्यों ने 24 फरवरी से रामगढ़ पुलिस के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की बात कही। बैठक के बाद प्रेस बयान जारी कर दीपक मिश्रा ने कहा कि एक धर्म विशेष के युवक ने चाकू लहरा कर हत्या की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के दबाव में पुलिस ने आरोपित को छोड़ दिया। मामले को लेकर जब हिंदू संगठन के नेता ने पुलिस से बात करने की कोशिश की तो उनके साथ रामगढ़ थाना प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया। इन मुद्दों को लेकर हिंदू एकता मंच के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। वहीं हिंदू टाइगर फोर्स के नेता दीपक सिसोदिया ने कहा कि जिले में किसी धर्म विशेष की दहशतगर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments