Homeझारखंडनगर परिषद चुनाव दुमका की दिशा व दशा तय करेगा: आदित्य साहू

नगर परिषद चुनाव दुमका की दिशा व दशा तय करेगा: आदित्य साहू

दुमका। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगर परिषद प्रबंधन समिति की बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नगर परिषद चुनाव केवल एक पद का चुनाव नहीं है, बल्कि यह दुमका की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में नगर परिषद में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यशैली के कारण जनता परेशान रही है। भाजपा इस चुनाव के माध्यम से नगर परिषद को भ्रष्टाचार से मुक्त कर पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस चुनाव को मिशन के रूप में लड़ेगा। मतदान के दिन पार्टी के कार्यकर्ता सभी बूथों पर पूरी मजबूती के साथ तैनात रहेंगे। बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख और सक्रिय कार्यकर्ता मतदाताओं को संगठित कर यह सुनिश्चित करेंगे कि एक-एक वोट भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में पड़े। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ से निकलती है और इसी ताकत के बल पर भाजपा यह चुनाव जीतेगी।

आदित्य साहू ने कहा कि दुमका नगर को अब खोखले वादों और दिखावटी राजनीति से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व को जनता के सामने रखें और भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित के पक्ष में निर्णायक जनसमर्थन तैयार करें।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि दुमका जिला संगठन पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में है और नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के साथ दुमका नगर में परिवर्तन की शुरुआत तय है।

बैठक में गोड्डा के पूर्व विधायक सह दुमका नगर परिषद चुनाव प्रभारी अमित मंडल, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments