छपरा के एएनएम स्कूल में दवा खाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

सारण। छपरा के एएनएम स्कूल में बुधवार काे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कॉलेज परिसर में दवा सेवन के बाद करीब 12 से 15 छात्राओं की हालत अचानक बिगड़ने लगी। छात्राओं को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्राओं के अनुसार उन्हें फाइलेरिया की दवा दी गई थी। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें एक साथ 7-7 टैबलेट्स खाने के लिए मजबूर किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कथित तौर पर कहा कि दवा अभी हमारे सामने ही खानी होगी। दवा खाने के कुछ ही समय बाद छात्राओं को चक्कर आने, जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि हमें कॉलेज में फाइलेरिया की दवा दी गई थी। एक साथ 7 गोलियां खिलाई गईं और कहा गया कि बाद में नहीं खाना है, अभी हमारे सामने ही खाओ। उसके बाद हम सबकी हालत खराब होने लगी। चक्कर आने लगे और करीब 15 लड़कियां बेहोश हो गईं। सभी प्रभावित छात्राओं का अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *