Homeबिहारविधान पार्षद अशोक ने सदन में बेल्ट्रान पर उठाए नियुक्ति में गड़बड़ी...

विधान पार्षद अशोक ने सदन में बेल्ट्रान पर उठाए नियुक्ति में गड़बड़ी सहित 4 मामले

नवादा।बिहार विधान परिषद में विधान पार्षद अशोक यादव ने बेल्ट्रॉन के द्वारा टाइपिस्ट की नियुक्ति में गड़बड़ी के मामले उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। कुमार ने कहा नवादा जिला के बेलट्रॉन के द्वारा डाटा इन्ट्री ऑपरेटर का परीक्ष लिया था, जिसमें हिन्दी टंकण में करीब दस हजार अभ्यर्थी पास हुए थे। बेल्टॉन के द्वारा नियुक्ति हेतु अधिसूचना में सीटों की संख्या नहीं दिये जाने के बावजूद मात्र 5 हजार का ही पैनल जारी किया गया इस तरह शेष बच गये पाँच हजार अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय पैनल निर्माण कर नियुक्ति हेतु सदन के माध्यम से सरकार से मांग किये।

उन्होंने अकबरपुर प्रखंड के पंचायत कुलना के ग्राम बंदरकोल से मुख्य पथ तक करीब तीन किलोमीटर तक संपर्क पथ नहीं रहने के कारण बरसात के दिनों में कच्ची पथ से लागों को आने-जाने के मामले उठाते हुए निदान की मांग की।

अशाेक यादव ने पोषकयुक्त चावल की कमी रहने के कारण पैक्स, मिलर किसानों से धान नहीं खरीद रहे है या बिना भुगतान के ही धान खरीद रहे है। जिसके कारण किसान बाजार में औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर है। इसलिए समय रहते समस्या का हल निकालने हेतु सदन के माध्यम से सरकार से मांग किये।

उन्होंने ने नवादा जिला के नगर परिषद, नवादा के वार्ड नं0-5 स्थित अग्रवाल पेट्रोल पम्प के सामने से हड्डी गोदाम होते हुए सीधे एन.एच.-20 को जोड़ने वाले सड़क काफी जर्जर रहने के कारण आम लोगों के सुविधा हेतु सड़क निर्माण कराने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments