Homeअन्तर्राष्ट्रीयभारत में दो साल की सजा काटने के बाद 16 बांग्लादेशी स्वदेश लौटे

भारत में दो साल की सजा काटने के बाद 16 बांग्लादेशी स्वदेश लौटे

ढाका : बांग्लादेश के 16 लोग भारत में दो साल की सजा काटने के बाद स्वदेश लौट आए। घरवापसी करने वाले इन लोगों में 10 लड़के और छह लड़कियां (सभी अवयस्क) हैं। इन लोगों ने कल रात बेनापोल चेकपोस्ट से स्वदेश वापसी की।

द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार भारत की पेट्रापोल इमिग्रेशन पुलिस ने उन्हें रात करीब साढ़े आठ बजे बांग्लादेश की बेनापोल इमिग्रेशन पुलिस को सौंपा। यह लड़के और लड़कियां राजशाही, दिनाजपुर, ठाकुरगांव और नरैल के रहने वाले हैं। रात को इनके ठहरने की व्यवस्था जशोर में एक गैर-सरकारी संगठन ने की। आज सुबह सभी को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

बेनापोल इमिग्रेशन पुलिस प्रभारी इम्तियाज वुइया ने कहा कि दलाल उन्हें नौकरी देने का वादा करके ढाई साल पहले भारत के केरल ले गए थे। वहां दलाल उन्हें छोड़कर भाग गए। बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया और दो साल जेल की सजा सुनाई गई। इम्तियाज ने कहा कि आव्रजन कागजात के साथ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी को बेनापोल पोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments