Homeझारखंड24 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी

24 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 मई तक हल्की बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी गया है। इस सम्बंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने 23 और 24 मई को भी राज्य के कई स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की जानकारी दी है। हालांकि पलामू इलाके में अभी प्रचंड गर्मी है। इस इलाके में तापमान 42 डिग्री के पार है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी में कमी है।उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश होने से तापमान में पांच-छह डिग्री की गिरावट हुई है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं सोमवार को रांची में मौसम साफ रहा। बीच-बीच मे बादल छाए रहे और मध्यम दर्जे की हवाएं चली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments