HomeE-Paperमुजफ्फरपुर में ATS की कार्रवाई, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में युवक हिरासत...

मुजफ्फरपुर में ATS की कार्रवाई, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में युवक हिरासत में

मुजफ्फरपुर

देश की सुरक्षा से जुड़े मामले में ATS ने मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव से मोहम्मद मुस्तफा नामक युवक को हिरासत में लिया है। उससे गहन पूछताछ जारी है।

अधिकारी के अनुसार, युवक के मोबाइल से कई संदिग्ध चैट, फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। फोन में डिलीट डेटा रिकवर करने पर राजनीतिक महत्व वाले स्थानों की लोकेशन और वीडियो पाकिस्तान भेजे जाने के सबूत मिले हैं। युवक के पाकिस्तान के कुख्यात हथियार तस्कर शहजात भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है, पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ATS यह जांच कर रही है कि वह किसी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था या नहीं। साथ ही उसकी ट्रैवल हिस्ट्री और विदेशी फंडिंग की भी जांच हो रही है।

इससे पहले गाजियाबाद SIT ने इसी नेटवर्क में नौशाद उर्फ लालू को गिरफ्तार किया था। उस मामले में अब तक 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments