Homeखेलआईपीएल में सीएसके को झटका, बाहर हुए आयुष म्हात्रे

आईपीएल में सीएसके को झटका, बाहर हुए आयुष म्हात्रे

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

फ्रेंचाइज़ी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। म्हात्रे को यह चोट हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय लगी। जांच में उनकी हैमस्ट्रिंग में गंभीर खिंचाव की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक इस चोट से उबरने में उन्हें 6 से 12 सप्ताह का समय लगेगा, जिससे वह इस सीजन के शेष मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन में शीर्ष क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह पावरप्ले के अंतिम ओवरों में तेज रन बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं। म्हात्रे ने इस सीजन में 6 मैचों में 201 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 177.88 रहा और उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। पिछले सीजन में भी उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम में जगह बनाई थी और 7 मैचों में 240 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments