Homeझारखंडसड़क हादसे में एक की मौत, 11 लोग घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, 11 लोग घायल

जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से ओडिशा की ओर जा रही एक किया कार (डब्ल्यूबी 02 एएस 4786) रेलवे क्रॉसिंग पर बने ऊंचे बंपर से उछलकर अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार में कार ने सामने चल रहे टाटा मैजिक (जेएच 05 एटी 2592) को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच 05 बीजेड 9399) और एक टीवीएस मोपेड (जेएच 05 ओके 0374) को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि कुल 11 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पोटका थाना के सब-इंस्पेक्टर कुंदन बर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका तथा गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग पर बना ऊंचा और असमतल बंपर अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा उपायों को दुरुस्त करने और बंपर को मानक के अनुसार बनाने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र स्थित हाता–जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालात गंभीर बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments