Homeझारखंडबाबूलाल मरांडी को राज्‍य का विकास कार्य रास नहीं आ रहा है...

बाबूलाल मरांडी को राज्‍य का विकास कार्य रास नहीं आ रहा है : इरफान

रांची। बाबूलाल पर निशाना साधते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि भ्रष्टाचार की जननी भाजपा है। उन्‍होंने कहा कि हमारे जैसे बेदाग और ज़मीन पर काम करने वाले लोगों पर भाजपा अंगूली उठाते हैं। यह शर्मनाक बात है। स्‍वास्‍थय मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के ट्वीट पर तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शनिवार को पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में रिम्स का रीडेवलपमेंट तेज़ी से हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड की जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारा संकल्प है। लेकिन बाबूलाल मरांडी को राज्‍य का विकास कार्य रास नहीं आ रहा है। इससे बाबूलाल को जलन हो रही है। बाबूलाल बेवजह सरकार के काम पर टीका टि‍प्पणी करते रहते हैं। लेकिन याद रहे भाजपा कि बाबूलाल की टीका टिप्पणी से यूपीए गंठबंधन के विकास का संकल्प नहीं रूकेगा। बल्कि यह विकास कार्य और दोगुणे जोश के साथ होगा। उल्‍लेखनीय है कि बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर रिम्स में जमे जल जमाव, गिरती उजड़ती दिवारें सहित कई खामियों को वीडियो के माध्यम से दिखाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments