Homeझारखंडबाबूलाल मरांडी ने किया माता हीरामणि निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ

बाबूलाल मरांडी ने किया माता हीरामणि निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर शुक्रवार को माता हीरामणि निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। शुभारंभ के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा का अभियान भी शुरू हो गया।

शिविर के उद्घाटन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रधान सेवक विनोद अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, गौतम अग्रवाल, प्रमोद कुमार, रूबी अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, ममता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे।

बाबूलाल मरांडी ने की सेवा भावना की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने शिविर से जुड़े सभी सेवादारों के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

पूर्व विधायक नारायण दास ने भी सेवा शिविर के संचालन की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

भंडारे का भी हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के पूर्व अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया सहित कई गणमान्य लोगों ने भंडारे का शुभारंभ किया।

शिविर के संचालकों ने बताया कि श्रावणी मेला अवधि के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं को भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने इस सेवा अभियान में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments