Homeबिहारबिहार की प्रसिद्ध मिठाइयों को मिलेगा GI टैग

बिहार की प्रसिद्ध मिठाइयों को मिलेगा GI टैग

पटना : Bihar की पारंपरिक और प्रसिद्ध मिठाइयों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिलाने की पहल तेज हो गई है। विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान थावे के पिड़ुकिया, बाढ़ की लाई, मनेर के लड्डू, गया के तिलकुट और बड़हिया के रसगुल्ले को GI टैग दिलाने की मांग उठी।

बाढ़ विधायक Siyaram Singh ने बाढ़ की प्रसिद्ध खोबी की लाई को GI टैग दिलाने का मामला सदन में रखा। इसके बाद अन्य विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की मशहूर मिठाइयों को GI टैग देने की मांग की।

संसदीय कार्य मंत्री Vijay Kumar Choudhary और उद्योग मंत्री Dilip Jaiswal ने सदन को आश्वस्त किया कि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष Prem Kumar ने कहा कि मौजूदा सत्र में वसंतोत्सव के दौरान प्रदर्शनी आयोजित कर पाना संभव नहीं है। हालांकि आगामी सत्र में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के GI टैग प्राप्त और अन्य विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

यदि इन उत्पादों को GI टैग मिलता है, तो न केवल उनकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments