Homeबिहारबिहार न्यायिक सेवा में 173 जूनियर जज की भर्ती, 25 फरवरी से...

बिहार न्यायिक सेवा में 173 जूनियर जज की भर्ती, 25 फरवरी से आवेदन

पटना : Bihar में न्यायिक सेवा के तहत 173 जूनियर न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में 61 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस संबंध में Bihar Public Service Commission (बीपीएससी) ने विज्ञापन जारी कर दिया है।

आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी। अभ्यर्थियों के लिए विधि में स्नातक (एलएलबी) होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम तीन वर्ष का विधि व्यवसाय (प्रैक्टिस) का अनुभव जरूरी है।

प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र प्रधान न्यायिक पदाधिकारी या संबंधित न्यायालय में 10 वर्ष की प्रैक्टिस कर चुके अधिवक्ता द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

ITI उपप्राचार्य का इंटरव्यू 9 मार्च से

वहीं आईटीआई में उपप्राचार्य एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 9 से 18 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। बीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार साक्षात्कार दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments