Homeअन्तर्राष्ट्रीयभाजपा के पास न कोई मुख्यमंत्री चेहरा और ना कोई एजेंडा :...

भाजपा के पास न कोई मुख्यमंत्री चेहरा और ना कोई एजेंडा : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा के पास न कोई मुख्यमंत्री चेहरा है और ना कोई एजेंडा है। वह केवल केजरीवाल को गालियां देकर चुनाव लडना चाहती है। दिल्ली में आधी सरकार हमारी है और आधी सरकार भाजपा की है। हमारी सरकार ने दिल्ली में बिजली, पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस का सफर, सड़कें समेत काफी काम किए, भाजपा ने क्या काम किया। आज दिल्ली की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, गैंगस्टर्स खुलेआम घूम रहे हैं, गोलियां चल रही हैं। लोगों ने इन्हें कानून व्यवस्था संभालने का काम दिया था, लेकिन यह भी संभाल नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि इनका एक ही मेनिफेस्टो है कि केजरीवाल को आने वाले 5 साल में गालियां देंगे। दिल्लीवाले बताएं कि क्या गालियों से दिल्ली का विकास हो सकता है?

भाजपा के आरोप पत्र वाले सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली का चुनाव लड़ने के लिए कोई एजेंडा नहीं है, कोई योजना नहीं है। भाजपा दिल्ली के लोगों को यह बताएं कि पिछले 5 साल में इन्होंने दिल्ली के लिए क्या क्या काम किया?।

उन्होंने कहा कि लोगों ने दिल्ली के अंदर इन्हें कानून व्यवस्था संभालने का एक ही काम दिया था, लेकिन इन्होंने यह भी नहीं किया। दिल्ली में सातों सांसद इनके हैं, एलजी इनके हैं। इनकी केंद्र सरकार के पास करोड़ों-अरबों रुपये हैं। चार सड़कें ही बना देते। दिल्ली में कुछ नए अस्पताल बना देते। भाजपा वाले कुछ तो करते, लेकिन इन्होंने कोई काम नहीं किया। अंत में

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आए हैं तो कभी चार्ज शीट निकालते हैं, कभी मुझे गालियां देते हैं। इन्हें केवल गालियां देना आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments