Homeझारखंडभाजपा 22 सितंबर को खूंटी में निकालेगी परिवर्तन रैली, छत्तीसगढ़ के सीएम...

भाजपा 22 सितंबर को खूंटी में निकालेगी परिवर्तन रैली, छत्तीसगढ़ के सीएम होंगे शामिल

खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में परिवर्तन रैली को लेकर शनिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैली को सफल बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। मौके पर मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार, अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, सांप्रदायिकता, पेपर लीक कर युवाओं को ठगने वाली सरकार को जनता ने बदलने का संकल्प लिया है। आगामी 22 सितम्बर को खूंटी में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ खूंटी कें बाबा आम्रेश्वर धाम से किया जाएगा। यह परिवर्तन यात्रा कचहरी मैदान खूंटी में पहुंच कर सभा में तब्दील हो जाएगी। समीर उरांव ने बताया कि कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल होंगे।

खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि 22 सितंबर को होनेवाली परिवर्तन यात्रा रैली को सफल बनाने के लिए कार्य योजना और कार्य विभाजन के लिए आज हम सभी बैठक कर रहे हैं। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार-प्रसार करें और व्यवस्था में लगें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय साहू और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया।

बैठक में खूंटी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी ओम सिंह, खूंटी व तोरपा विधानसभा क्षेत्रों के प्रवासी मुकेश शर्मा और उपेन्द्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कांशी नाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम, जगन्नाथ मुंडा, गंदौरी गुड़िया, भगीरथ राय, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मंत्री मंजू देवी, गोपाल स्वर्णकार, लक्ष्मी देवी, संजय नाग, मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, अर्जुन पाहन, कलिन्दर राम, विजय राम, पुरेन्द्र मांझी, सीता राम नाग, राम ध्यान सिंह, परशुराम दास, जिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह, रोहित कुमार साहू, संतोष त्रिपाठी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, प, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments