Homeझारखंडखूंटी से उखड़ा भाजपा का खूंटा, झामुमो ने छिनी दोनों सीटें 

खूंटी से उखड़ा भाजपा का खूंटा, झामुमो ने छिनी दोनों सीटें 

खूंटी : भारतीय जनता पार्टी का गढ़ समझे जाने वाली खूंटी और तोरपा सीट से झामुमो ने भाजपा को बेदखल कर दिया है। खूंटी सीट पर झामुमो के राम सूर्या मुंडा ने लगातार पांच बार के विधायक रहे भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा को और तोरपा सीट से सुदीप गुड़िया ने तीन बार के विधायक रहे कोचे मुंडा को कड़ी शिकस्त दी।

राम सूर्या मुंडा ने भाजपा के नीलकंठ सिंह मुुंडा को 42053 मतों से पराजित किया। राम सूर्या को 91721 वोट मिले जबकि नीलकंठ सिंह मुंडा को 49668 मत मिले। तोरपा सीट से झामुमो के सुदीप गुड़िया ने कोचे मुंडा को 40647 वोट से पराजित किया। झामुमो के सुदीप गुड़िया को 80887 वोट जबकि कोचे मुंडा को 40240 मत मिले। खूंटी और तोरपा दोनों सीटों पर झामुमो प्रत्याशी पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहे, जो अंतिम राउंड तो बना रहा। दोनों ही सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार एक बार भी बढ़त बनाने में सफल नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments