Homeझारखंडअम्बेडकर सम्मान अभियान चलाने की भाजपा की बात महज ढकोसलाबाजी है :...

अम्बेडकर सम्मान अभियान चलाने की भाजपा की बात महज ढकोसलाबाजी है : राजद

रांची। प्रदेश राजद ने कहा है कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के अम्बेडकर सम्मान अभियान चलाने की बात महज ढकोसलाबाजी है। राजद के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने कभी दलित समाज का सम्मान नहीं किया, क्योंकि गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में बाबा साहब अम्बेडकर अपमान किया था। यादव ने कहा कि भाजपा अपना जनाधार तेजी से खो रही है। बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और वक्फ बोर्ड में संशोधन कर कानून बनाने के खिलाफ लोगों ने विरोध किया था। उल्लेखनीय है कि इस टिपणी के बाद विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों ने गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा की मांग को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन किया तथा भारत बंद बुलाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments