Homeझारखंडखूंटीविश्व आदिवासी दिवस पर रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

विश्व आदिवासी दिवस पर रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

खूंटी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल खूंटी के रक्त केंद्र की ओर से रविवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का नेतृत्व वार्ड पार्षद मोहम्मद खालिद हुसैन ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक और वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद मोहम्मद खालिद हुसैन ने कहा कि वार्ड नंबर-10 में समय-समय पर जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सके।

सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए ऐसे शिविरों का आयोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए वार्ड पार्षद मोहम्मद खालिद हुसैन और आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी मोहम्मद मोजबिल राईन के प्रयासों की सराहना की।

आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी मोहम्मद मोजबिल राईन ने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक तीन माह में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

शिविर के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद किशोर उरांव ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद कुल 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में वार्ड पार्षद, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा रक्त केंद्र के काउंसलर निशांत झा, सुशांत कुमार और पूनम भेंगरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments