Homeअन्तर्राष्ट्रीय8 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, एक जवान बलिदान, 2 घायल...

8 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, एक जवान बलिदान, 2 घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अंर्तगत महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुतुल में शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सुरक्षाकर्मियों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान और एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे गये हैं। एक जवान बलिदान और दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। मारे गये नक्सलियों के शव के साथ हथियार एवं अन्य नक्सल सामग्री के बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर-दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी का बल शामिल है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगी।

संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर-दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी का बल शामिल है। इलाके की सर्चिंग जारी है। शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल और मारे जाने की संभावना व्यक्त की है।

पुलिस को कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर- दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, बीएसफ 135 वीं वाहिनी बल के करीब 1400 जवानों को अभियान के लिए रवाना किया गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एक दिन पहले 14 जून को भी जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों के साथ दिनभर रुक-रुक कर गोलीबारी हुई थी। 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ शुरू हुआ, जिसमें 8 नक्सली मारे गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments