HomeBreaking Newsविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक...

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी करने लगे और अपनी सीटों से खड़े होकर विरोध जताने लगे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से शांत रहने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की।

प्रश्नकाल बाधित नहीं करने की अपील

ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सदस्यों का अधिकार है और इसी के माध्यम से सरकार की जवाबदेही तय होती है। उन्होंने कहा, “मैंने कई बार सदन के सदस्यों से आग्रह किया है कि प्रश्नकाल सदस्य का अधिकार है। प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही भी तय होती है। मेरा आग्रह है कि प्रश्नकाल में सदन को बाधित न करें। आप सदन को नहीं चलाना चाहते।” लगातार जारी हंगामे के बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा में 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीतने वाले मुरली श्रीशंकर को शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुरुषों की 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिलीप महादू गावित और रजत पदक विजेता मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथी को भी सदन की ओर से बधाई दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments