Homeफीचरमनोरंजनबॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘वेलकम टू द जंगल’ की तेज़ रफ्तार, ‘कॉकटेल 2’...

बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘वेलकम टू द जंगल’ की तेज़ रफ्तार, ‘कॉकटेल 2’ की मजबूत पकड़ बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां ‘वेलकम टू द जंगल’ ने शुरुआती वीकेंड में शानदार रफ्तार पकड़ ली है, वहीं ‘कॉकटेल 2’ भी स्थिर प्रदर्शन कर रही है। अब दोनों फिल्मों की असली परीक्षा वीकडेज़ के कारोबार में होगी, जहां यह तय होगा कि कौन-सी फिल्म लंबी दौड़ में बाजी मारती है। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ समीक्षकों की भी सराहना बटोरी है।सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय कलेक्शन रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़, पहले दिन 15.25 करोड़ और पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 93.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर लिया है।दूसरी ओर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन अभिनीत ‘कॉकटेल 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 83.15 करोड़ रुपये हो गया। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म अब तक 126.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने में सफल रही है।

—————

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments