Homeअन्तर्राष्ट्रीय200 वर्ष पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद पर चला बुलडोजर, रातोंरात ढहाया गया...

200 वर्ष पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद पर चला बुलडोजर, रातोंरात ढहाया गया ढांचा

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राजघाट क्षेत्र स्थित करीब 200 वर्ष पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को मंगलवार देर रात प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो मस्जिद की जगह केवल मलबा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि का उपयोग नए मॉडल रेलवे स्टेशन परियोजना के लिए किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से कार्रवाई को लेकर पहले से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मस्जिद परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सील कर दिया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी।

पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंसवाल के अनुसार रेलवे प्रशासन की ओर से पांच बुलडोजर लगाए गए थे, जिनकी मदद से लगभग 42 फीट ऊंचे ढांचे को देर रात ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के बाद मलबा हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। मौके पर करीब एक हजार पुलिसकर्मी और पीएसी जवान तैनात रहे। अभियान की निगरानी एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी विजय प्रताप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी कर रहे थे।

प्रशासन का कहना है कि प्रस्तावित मॉडल स्टेशन परियोजना के तहत क्षेत्र का पुनर्विकास किया जाना है, जिसके लिए भूमि को खाली कराया गया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments