Homeक्राइमसरकारी शराब दुकान में सेंधमारी, नकदी और शराब की बोतलें चोरी

सरकारी शराब दुकान में सेंधमारी, नकदी और शराब की बोतलें चोरी

बोकारो : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-12 मोड़ के पास सरकारी शराब दुकान में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान की दीवार से लगी लोहे की शीट काटकर अंदर घुस गए और नकदी के साथ बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुकान बंद होने के बाद चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने लोहे के औजार की मदद से दुकान की साइड वाली शीट को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखी नकदी और शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया।

गुरुवार सुबह जब दुकान के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो दुकान की शीट टूटी हुई मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी तत्काल सिटी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दुकान संचालक ने बताया कि चोरी हुए नकदी और शराब की वास्तविक मात्रा का आकलन किया जा रहा है। स्टॉक का मिलान पूरा होने के बाद ही कुल नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments