Homeझारखंडरांचीझारखंड में 14 से लू का अर्ल्ट, बरतें सावधानी

झारखंड में 14 से लू का अर्ल्ट, बरतें सावधानी

रांची : झारखंड में मार्च माह से ही लू चलने लगेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर बुधवार को अर्ल्ट जारी किया है। विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि 14 मार्च को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भाग तथा 15 और 16 मार्च को पलामू तथा गढ़वा जिले में लू चलने की आशंका है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को विशेष रूप से कोल्हांन प्रमंडल के जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां में लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

ये सावधानी बरतने की सलाह

वहीं लू को लेकर विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि उपर्युक्त जिलों में लोग दोपहर में निकलने से बचें। साथ ही बच्चे और बुजुर्गों का विशेष रखने को कहा गया है तथा गर्मी से बचने के लिए छाता और ठंडा पेय का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

लू चलने की ये है वजह

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह‍ स्थिति देश के पश्चिमी भाग से आने वाली गर्म हवाओं के साथ एंटी साइक्‍लोन के प्रभावी होने की वजह से पैदा हुई है। विभाग का कहना है कि उपर्युक्त जिलों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री हो सकता है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। रांची और आसपास के इलाकों में भी तापमान बढ़कर 37-38 डिग्री होने की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है, जिसमें कोल्हान के जिले शामिल हैं।

वहीं बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिन में मौसम साफ रहा और दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि सुबह और शाम में अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है। बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, जमशेदपुर में 38.6 और 17.4, डालटेनगंज में 39.2 और 16.1 तथा बोकारो में अधिकतम 38.1 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments