Homeझारखंडरांचीइस वर्ष नहीं बदलेगा अप्रैल से कोर्ट का समय : हाई काेर्ट

इस वर्ष नहीं बदलेगा अप्रैल से कोर्ट का समय : हाई काेर्ट

रांची : राज्य में इस वर्ष जिला अदालतों में सुनवाई का समय नहीं बदलेगा। हर वर्ष रांची सिविल कोर्ट सहित झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई होती थी लेकिन अब झारखंड हाई कोर्ट ने पत्र जारी कर डे कोर्ट में ही सुनवाई जारी रखने की सूचना बुधवार को जारी कर दी है।

डे कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 10:30 से लेकर शाम के पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले करीब दो महीने से ज्यादा समय से मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई चलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments