Homeझारखंडमुख्यमंत्री ने 'रन फॉर झारखंड' को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर झारखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ” मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं, जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रन फॉर झारखंड’ के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं। राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मोरहाबादी मैदान में मनाई जाएगी। यह दौड़ मोरहाबादी मैदान से प्रारंभ होकर सैनिक मार्केट, मेन रोड में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित थे। 12 नवंबर को को पारंपरिक नृत्य (स्ट्रीट डांस) : – अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक रांची शहर के विभिन्न स्थलों पर 12 नवंबर को पारंपरिक नृत्य (स्ट्रीट डांस) का आयोजन किया जाएगा। इनमें करमटोली चौक, फिरयालाल चौक, राजेन्द्र चौक, बिरसा चौक, धुर्वा गोलचक्कर, एयरपोर्ट क्षेत्र, मोरहाबादी पार्क, समाहरणालय (वेंडर मार्केट के समीप), रांची रेलवे स्टेशन, नामकुम चौक तथा हटिया (चांदनी चौक) शामिल है। झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments