Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मां दिउड़ी मंदिर...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मां दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम द्वारा संपन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि मां दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां आने से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति, विकास और जनकल्याण के लिए माता रानी से आशीर्वाद भी मांगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments