Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्यापारियों से नफरत, बिचौलियों-दलालों से है प्यार: आदित्य...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्यापारियों से नफरत, बिचौलियों-दलालों से है प्यार: आदित्य साहू

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्यापारियों से नफरत है। बिचौलियों दलालों से प्यार है।

साहू शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के व्यापारियों पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। घाटशिला उपचुनाव में भी उन्होंने व्यापारियों के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी। प्रदेश भाजपा ऐसे बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है मुख्यमंत्री जी को व्यवसायियों, व्यापारियों से नफरत है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री जी को दलालों, बिचौलियों से अपार प्रेम है। इसीलिए वे राज्य में दलालों बिचौलियों को बढ़ावा और संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी की सरकार को बिचौलिए दलाल ही चला रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी अभी अभी विदेश दौरे से लौटे हैं। राज्य में निवेश व्यापार को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। वे राज्य के कुछ व्यायारियों को लेकर भी गए थे। मुख्यमंत्री का फिर यह दोहरा चरित्र क्यों?

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झारखंड की जनता के लिए पूरी तरह समर्पित है। मोदी सरकार के कारण झारखंड में प्रधानमंत्री जनधन योजना में 2.02 करोड़ खाते खुले प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 88.4लाख लोग पंजीकृत हैं।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 1.6 करोड़ लोग पंजीकृत हैं।अटल पेंशन योजना में 25.6 लाख लोग पंजीकृत हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से झारखंड में 89 हजार करोड़ रुपए मिले हैं।प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड में 5.92 लाख किसान जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 18.8 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ 2करोड़ 64 लाख लोगों को मिल रहा।आयुष्मान कार्ड 1.35 करोड़ लोगों को मिला है।राज्य में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ 38.9 लाख घरों तक गैस कनेक्शन।जल जीवन मिशन का लाभ 34.4 लाख घरों तक पहुंचा है।इसके अलावा हाईवे,रेलवे,वायु सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास मोदी सरकार में हुआ है।

उन्होंने कहा कि इसलिए मोदी सरकार के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने में विकसित झारखंड बनाना भी जरूरी है।राज्य सरकार को इस सोच के साथ काम करना चाहिए।न कि विरोध और टकराव की भाषा में। मुख्यमंत्री को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments