रायपुर। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन सोमवार को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में होगा। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
नवप्रवेशी बच्चों का होगा स्वागत
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर विद्यालय में स्वागत करेंगे। शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना, विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इसके अलावा दुर्ग के सांसद विजय बघेल, पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, साजा विधायक ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय तथा तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


