Homeराजनीतिगरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे...

गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को सूरजपुर और गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गरियाबंद जिले को 600 करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपये की लागत वाले 75 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे। गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

गोंडवाना भवन का लोकार्पण, आदिवासी समाज के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शाम करीब चार बजे नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे दर्रिपारा गांव में आयोजित आदिवासी समाज के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। सरकार का कहना है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments