Homeझारखंडमतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने को कांग्रेस सतर्क, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं...

मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने को कांग्रेस सतर्क, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित

रांची : मतदाता सूची की शुद्धता और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने झारखंड में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेताओं ने मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम कटने की आशंका जताते हुए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

बैठक में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि देश के कुछ राज्यों से एसआईआर अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसी किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और पंचायत समितियों को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर प्रत्येक मतदाता पर नजर रखी जा सके। साथ ही योग्य युवाओं के नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष समर्थित मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाने की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी गड़बड़ी पर नजर रखेंगे।

बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया और गांव, पंचायत तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भूपेन्द्र मरावी ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की सतर्कता और जमीनी तैयारी का सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments