Homeक्राइमरांची स्टेशन पर 61 किलो गांजा जब्त, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

रांची स्टेशन पर 61 किलो गांजा जब्त, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

रांची “ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन NARCOS’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की फ्लाइंग टीम, रांची पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में तीन युवक भारी सामान के साथ संदिग्ध अवस्था में यात्रा करते मिले।

जांच के दौरान उनके पास मौजूद चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी में कुल 61 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 61 किलोग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 30.50 लाख रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ ने तीनों आरोपितों को नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारकर गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान बिहार के बक्सर निवासी आयुष सिंह (22), प्रेंस कुमार (21) और अंकित पाठक (19) के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपितों और जब्त गांजे को आगे की जांच के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया है। आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि रेलवे के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments