Homeझारखंडदुष्कर्म मामले में महिला कैदी का बड़ा बयान, बोली- मेरे साथ कुछ...

दुष्कर्म मामले में महिला कैदी का बड़ा बयान, बोली- मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ

रांची : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने की चर्चाओं पर उस समय विराम लग गया, जब जमानत पर रिहा होने के बाद महिला ने खुद सामने आकर इन आरोपों को खारिज कर दिया।

ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल में बंद रही महिला ने कहा कि उसके साथ जेल के अंदर किसी भी प्रकार की कोई गलत या अनैतिक घटना नहीं हुई है। उसने स्पष्ट किया कि उसने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और उसके साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई।

महिला ने कहा कि जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है और ऐसे माहौल में इस तरह की घटना संभव नहीं है। उसने और उसकी मां ने इस बात पर हैरानी जताई कि आखिर ऐसी खबरें कैसे फैलीं और किस आधार पर इन्हें प्रचारित किया गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से महिला कैदी के साथ जेल परिसर में दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई थीं। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता कर जेल प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि अदालत ने भी मामले का संज्ञान लिया था।

महिला और उसके परिवार के ताजा बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब जेल प्रशासन पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments