Homeझारखंडभाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक संपन्न, कई विषयों पर...

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक संपन्न, कई विषयों पर हुई चर्चा

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्ययोजनाओं और रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए समन्वय बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा नगर निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments