Homeझारखंडरांची में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, लगे अबकी...

रांची में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, लगे अबकी बार 400 पार के नारे लगे

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजधानी रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। इस दौरान लोगों ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। वहीं, खुली जिप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों को नमस्कार करते नजर आये और हाथ में कमल का निशान लिए थे, जो लोगों को दिखाते हुए और मुस्कुराते हुए मतदान की अपील कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रांची के भारत माता चौक हरमू से रोड शो की शुरुआत की। काफिले में रांची लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ, भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बावरी ने खुली जीप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। काफिला जैसे-जैसे अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल रातू रोड चौराहे के करीब पहुंच रहा था लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। मोदी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। बिरसा चौक से लेकर रातू रोड तक सड़क किनारे लोग प्रधानमंत्री मोदी के आने का इंतजार करते रहे। जगह-जगह मोदी के स्वागत की तैयारी की गई थी। भाजपा के साथ आजसू के नेता और कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटे थे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रातू रोड चौराहे के पास स्वागत कार्यक्रम रखा गया था, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत ढोल नगाड़े और लोकल डांस के साथ किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला राजभवन की ओर बढ़ गया। बता दें कि रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार रोड शो किया। पहली बार साल 2019 में उन्होंने रोड शो किया था। दूसरी बार साल 2023 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आए थे, तब उन्होंने रोड शो किया था।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रोड शो शुरू होने के निर्धारित स्थल के बीच भाजपा कार्यालय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में भाजपा कार्यालय को आकर्षक तरीके से फूलों से सजाया गया था। बड़े-बड़े हॉर्डिंग और पोस्टर लगाए गए थे। भारत माता चौक से रातू रोड तक छह से सात जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया।

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभी से ही हरमू बायपास रोड में गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया था। रोड शो के निर्धारित रूट में आने वाले तमाम कट को बैरिकैडिंग कर बंद कर दिया गया था। सड़क के दोनों ओर डबल लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। रूट के दोनों ओर जितने भी ऊंचे भवन हैं, वहां भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। ये पूरे रोड शो के दौरान नजर रखे हुए थे। प्रमुख रोड शो के रूट के प्रमुख चौराहों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments