Homeझारखंडरामनवमी महोत्सव को लेकर प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रामनवमी महोत्सव को लेकर प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रांची। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को हर्षपूर्वक स्वीकार करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन समितियों से अपील की कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। बैठक में महावीर मंडल महानगर समिति, केंद्रीय समिति और विभिन्न रामनवमी आयोजन समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें कुणाल अजमानी, पवन बजाज, बादल सिंह, सागर वर्मा, नितेश यादव, जयसिंह यादव, सतीश यादव, बबलू यादव, अजय वर्मा, शंकर सिंह, रिंकू वर्मा, सुशील दुबे, राजीव रंजन, अभिषेक सिंह, आलोक दुबे, संजीत यादव और सागर कुमार शामिल रहे। इस मौके पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी उपस्थित थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को रांची स्थित कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रामनवमी महोत्सव के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments