Homeअन्तर्राष्ट्रीयएलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी...

एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी : मंत्रालय

नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समय-सीमा का दावा किया जा रहा है। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी। बयान में स्पष्ट किया गया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों बचें तथा विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। साथ ही अनावश्यक या घबराहट में एलपीजी बुकिंग करने से बचने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने यह भी भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी तरह की कमी की कोई आशंका नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की बुकिंग समय-सीमा में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया में फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी के बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहरों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में ही एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments