HomeBreaking Newsसंसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई और...

संसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई और पैलेट गन मुद्दे पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और कथित पैलेट गन चलाने के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और बड़े पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, धर्मेंद्र यादव, संजय राउत और किशोरी लाल शर्मा समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हुए। सांसदों ने “चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए और “ऑर्डर किसने दिया” लिखा बड़ा पोस्टर दिखाकर विरोध दर्ज कराया।

अमित शाह से जवाब मांगने की उठी मांग

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह संसद से अनुपस्थित हैं, जबकि विपक्षी सांसद मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से क्यों रोका गया।

सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप

विपक्षी सांसदों ने कहा कि छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल की घटनाएं गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और इस पूरे मामले पर संसद में जवाब देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments