Homeफीचरमनोरंजनधनुष का बड़ा खुलासा: चौथी कक्षा तक नहीं पता था अपना जन्मदिन,...

धनुष का बड़ा खुलासा: चौथी कक्षा तक नहीं पता था अपना जन्मदिन, त्योहारों पर ही मिलते थे नए कपड़े

चेन्नई। अभिनेता धनुष ने अपने 43वें जन्मदिन के अवसर पर बचपन से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें चौथी कक्षा तक अपनी जन्मतिथि का पता ही नहीं था और बचपन में नए कपड़े केवल दिवाली और पोंगल जैसे त्योहारों पर ही मिलते थे।

धनुष ने यह बात चेन्नई में प्रशंसकों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई उनके लिए केवल एक तारीख है, लेकिन बचपन में जन्मदिन मनाने की इच्छा उनके मन में तब जगी जब उन्होंने अपने सहपाठियों को रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर स्कूल आते और चॉकलेट बांटते देखा।

बहन ने बताया था जन्मदिन की तारीख

अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बहन से जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तब बहन ने माता-पिता से पूछकर उन्हें बताया कि उनका जन्मदिन 28 जुलाई है। इसके बाद उन्होंने परिवार को जन्मदिन पर रंगीन कपड़े दिलाने के लिए मनाया और अपनी बचत से सहपाठियों और शिक्षकों के लिए चॉकलेट भी खरीदी।

उन्होंने कहा, “जिस दिन मैं रंगीन कपड़े पहनकर स्कूल गया और चॉकलेट बांटी, उस दिन मुझे बहुत खास महसूस हुआ।”

फैंस का जताया आभार

धनुष ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके प्रशंसक उनके जन्मदिन पर उनसे भी अधिक खुश क्यों होते हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन का बड़ा आशीर्वाद बताया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

धनुष के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनके बचपन के अनुभव पर सहानुभूति जताई, जबकि कुछ ने इस दावे पर सवाल उठाए। कई उपयोगकर्ताओं ने कहा कि 80 और 90 के दशक के शुरुआती वर्षों में कई परिवारों में बच्चों को नए कपड़े केवल बड़े त्योहारों पर ही मिलते थे।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

कामकाज की बात करें तो धनुष हाल ही में फिल्म ‘कारा’ में नजर आए थे। आने वाले समय में उनकी ‘ओम चैप्टर 1 – उधिराम: द ब्लड वुड’ और ‘तमिल मुरुगन’ जैसी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments