Homeफीचरमनोरंजन‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रचा इतिहास, पहले दिन कमाए...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रचा इतिहास, पहले दिन कमाए ₹72.44 करोड़

मुंबई। टॉम हॉलैंड और जेंडया अभिनीत मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ₹72.44 करोड़ का ग्रॉस और ₹60.60 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया है। इसके साथ ही यह भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली पहली गैर-भारतीय फिल्म बन गई है।

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड टूटा

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 17,250 शो के साथ पहले दिन ₹60.60 करोड़ की नेट कमाई की। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के नाम था, जिसने 2019 में भारत में लगभग ₹54 करोड़ की नेट और करीब ₹65 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग दर्ज की थी।

इंग्लिश और हिंदी संस्करण ने दिखाई ताकत

फिल्म को इंग्लिश के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया। सबसे अधिक कमाई इंग्लिश संस्करण से ₹32.25 करोड़ रही, जबकि हिंदी संस्करण ने ₹22 करोड़ का कारोबार किया। तमिल से ₹3 करोड़, तेलुगु से ₹3.25 करोड़, मलयालम से ₹7 लाख और कन्नड़ से ₹3 लाख की कमाई दर्ज की गई।

एडवांस बुकिंग में भी बनाया नया रिकॉर्ड

रिलीज से पहले ही ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले वीकेंड के लिए करीब ₹100 करोड़ की एडवांस बुकिंग हासिल कर ली थी। टिकट बुकिंग के मामले में इसने ‘द ओडिसी’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसे बड़े रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए।

नई कहानी के साथ लौटा पीटर पार्कर

फिल्म की कहानी ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ की घटनाओं के चार साल बाद शुरू होती है, जब पूरी दुनिया पीटर पार्कर की पहचान भूल चुकी होती है। अब वह बिना पहचान के जीवन जीते हुए स्पाइडर-मैन के रूप में न्यूयॉर्क शहर की रक्षा करता है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडया, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जबकि निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments